आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के महत्व पर बल देना है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग से मान्यता प्राप्त दो लाख 62 हजार से अधिक स्टार्टअप के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है।
पिछले एक दशक में युवा अब केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी ही नहीं रहे हैं बल्कि देश के विकास में सक्रिय भूमिका भी निभा रहे हैं। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष मार्च तक स्टार्टअप्स ने 23 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। वहीं सरकार ने 2025–26 के दौरान 55 हजार 200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है, जो 2016 के बाद से एक साल में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की सबसे बड़ी संख्या है। सरकार की स्टार्टअप इंडिया, अटल इन्नोवेशन मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन एंड डेवलपमेंट ऑफ़ एंटरप्रेन्योर्स 2.0 योजना, जीनियस सपोर्ट फॉर इन्नोवेटिव स्टार्टअप्स पहल, नेशनल इनीशिएटिव फॉर डेवलपिंग एंड हार्नेंसिंग इन्नोवेशंस, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और स्वावलंबनी योजना जैसी पहले युवाओं को नवाचार, आसान वित्तीय सहायता, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मार्गदर्शन और उद्यम स्थापित करने के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।
उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…
अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…
यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…
कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…
भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता…
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…