भारत

आज राष्‍ट्रीय दुग्‍ध दिवस है

आज राष्‍ट्रीय दुग्‍ध दिवस है। यह दिवस देश में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीस कुरियन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य-पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह पशुधन तथा डेयरी क्षेत्र के लिए गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान करेंगे।

देश में श्वेत क्रांति का उद्गम स्थल माने जाने वाले गुजरात में पिछले कुछ वर्षों में दुग्‍ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले 22 वर्षों में राज्य में दुग्‍ध उत्पादन में औसतन 10 दशमलव 23 प्रतिशत की दर से 119 लाख 63 हज़ार मीट्रिक टन की वृद्धि हुई है।

भारत के कुल दूध उत्पादन में राज्य का योगदान 7.49 प्रतिशत है। केवल 6 सदस्य यूनियन और 49 करोड़ के टर्नओवर के साथ शुरू हुए अमूल फेडरेशन,की वर्तमान में गुजरात में 18 सदस्य संघ हैं जिनके माध्यम से, अमूल फेडरेशन द्वारा हर दिन राज्य भर से 3 करोड़ लीटर से अधिक दूध एकत्रित किया जाता और इससे विभिन्न उत्पाद तैयार किये जाते है, जो पूरे भारत और लगभग 50 विभिन्न देशों में बेचे जाते हैं। गुजरात सरकार का पाटन में “सेक्सड सीमेन प्रयोगशाला” स्थापित करने का निर्णय भी अच्छी गुणवत्ता वाले पशुधन को सुनिश्चित करने के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।

Editor

Recent Posts

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के आर्थिक और विदेश व्यापार मंत्रियों की 25वीं बैठक ताजिकिस्तान के दुशांबे में संपन्न हुई

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के आर्थिक और विदेश व्यापार मंत्रियों की 25वीं…

1 घंटा ago

मिसाइल पोत (NGMV) परियोजना के दूसरे जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि में आयोजित किया गया

अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (एनजीएमवी) परियोजना के दूसरे जहाज का 'स्टील कटिंग' समारोह 17…

1 घंटा ago

भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में चौक-कर्जत रेलवे खंड के दोहरीकरण को 497 करोड़ रुपये की लागत की मंजूरी दी

रेलवे ने महाराष्ट्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संचालन में सुधार लाने की दिशा…

1 घंटा ago

NHRC ने हरियाणा के पलवल में अपने घर के पास एक खुले मैनहोल में गिरने से चार साल की बच्ची की मौत की कथित घटना का स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि…

1 घंटा ago

HAL आज बेंगलुरु में वायुसेना को हल्के लड़ाकू विमान ,दो सीट वाले तेजस विमान और HTT-40 प्राथमिक प्रशिक्षण विमान सौंपेगी

हिन्‍दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) आज कर्नाटक के बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागर…

5 घंटे ago