जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन आज संपन्न हो जाएगा। प्रदेश में पहले चरण में छह जिलों की 24 सीटों पर 18 सितम्बर को मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी जबकि 30 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
राज्य में शेष दो चरण का मतदान 25 सितम्बर और एक अक्टूबर को होगा। परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
जम्मू कश्मीर में 87 लाख नौ हजार मतदाता हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 74 सामान्य वर्ग, सात सीटें अनुसूचित जाति और नौ सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों को सुरनकोट, मेंढर और हवेली विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया गया है। हमारे जम्मू संवाददाता के अनुसार चुनाव अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा के बीच यह कार्य किया गया। इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों को अब अत्यंत सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। सीसीटीवी कैमरों से उनकी निगरानी की जा रही है और सुरक्षाकर्मी लगातार वहां तैनात हैं।
कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने गुलाम मोहम्मद मीर को दूरू और शेख रियाज को डोडा से प्रत्याशी बनाया है। प्रदीप कुमार भगत डोडा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार होंगे।
उधर, भारतीय जनता पार्टी ने 16 प्रत्याशियों की संशोधित सूची जारी की। इससे पहले पार्टी ने 44 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया था।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…