महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है। पर्चों की जांच कल की जाएगी। महाराष्ट्र में कल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई प्रमुख नेताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया। राज्य की 288 सीटों के लिए अब तक 3259 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं इस बीच भाजपा ने कल पश्चात निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की भाजपा ने अब तक कुल 146 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। एनपीएस ने साथ निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची घोषित की। कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की महाराष्ट्र निर्माण सेवा 18 उम्मीदवारों की सातवीं सूची घोषित की। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटो की गिनती की जाएगी।
उधर, झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। 632 उम्मीदवारों ने अब तक पर्चा दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की कल जांच की जाएगी जबकि उम्मीदवार 1 नवंबर तक नामांकन-पत्र वापस ले सकते हैं। इस बीच जांच अभियान के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों से 86 करोड़ 32 लाख से अधिक की अवैध सामग्री और नगद राशि बरामद की गई है। आचार संहिता के उलंघन के मामले में अब तक 20 प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ…
पोषण और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने की दिशा…
फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से…
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज भारत की अग्रणी खेल पहल, विश्व की…