आज विश्व पोलियो दिवस है। इस अवसर पर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सशक्त जनभागीदारी के माध्यम से पोलियो उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डाला। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पोलियो उन्मूलन में सफलता स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों से संभव हुई है। इन्होंने हर घर तक पहुँचकर यह सुनिश्चित किया कि इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में कोई भी बच्चा पीछे न छूटे।
insamachar
आज की ताजा खबर




