भारत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है। पिछले साल इसी दिन, पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें ज्‍यादातर लोग पर्यटक थे इस जघन्य कृत्य ने पूरे देश को झकझोर दिया था। दुनिया भर की सरकारों और नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की थी।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने पिछले साल 6 और 7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ शुरू किया। ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया है। जिसमें उन्होंने आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी देते कहा है कि ‘जब मानवता की सीमाएं पार होती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्‍त्र बलों द्वारा किए गए लक्षित हमलों में पाकिस्‍तान और पीओजेके में नौ आतंकवादी शिविरों को सटीक रूप से निशाना बनाया गया जिसमें सौ से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, संचालक और सहयोगी मारे गए। अधिकांश आतंकवादी जैश–ए–मोहम्‍मद, लश्‍कर–ए–तैयबा और हिज्‍बुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकवादी संगठनों से संबंधित थे। इस ऑपरेशन ने भूमि, वायु और समुद्र के माध्‍यम से उच्‍च सटीकता और समन्वित सैन्‍य कार्रवाई के जरिए भारत की उत्‍कृष्‍ट क्षमता को प्रदर्शित किया। ऑपरेशन सिंदूर को भारत के रक्षा इतिहास में एक निर्णायक क्षण के रूप में याद किया जाएगा। यह सैन्‍य सटीकता, अंतर सेवा सहयोग और राष्‍ट्रीय संकल्‍प का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले वर्ष आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीड़ितों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवारों के साथ खड़े रहने की राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ उसका दृढ़ संकल्प अटूट है। उन्होंने दोहराया कि देश आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा और आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

9 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

9 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

11 घंटे ago