भारत

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में कुल 63.37% मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में कुल 63.37% मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों में 58 सीट पर 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को 11.13 करोड़ योग्य मतदाताओं में से 7.05 करोड़ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

लोकसभा चुनाव में अब तक हुए छह चरणों के मतदान में, 87.54 करोड़ निर्वाचकों में से लगभग 57.77 करोड़ ने वोट दिया। विश्व में सर्वाधिक संख्या में 96.88 करोड़ निर्वाचक भारत में हैं। निर्वाचक नामावली में शामिल नागरिकों को निर्वाचक माना जाता है जबकि मतदान करने वालों को मतदाता कहा जाता है। मौजूदा लोकसभा चुनाव के अब तक के छह चरणों में, चौथे चरण में सर्वाधिक मतदान हुआ जबकि पांचवें चरण में सबसे कम वोट पड़े। निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, छठे चरण में 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, पूर्व में आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो अब तक हुए छह चरणों के चुनाव में सर्वाधिक है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए प्रतिदिन पांच किलोग्राम के मुक्‍त व्‍यापार एलपीजी सिलेंडर का आवंटन दोगुना किया

सरकार ने राज्यों में प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जाने वाले पांच किलोग्राम के मुक्त…

23 मिनट ago

ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर इस्राएल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज

ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर कल हुए इस्राएल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया…

28 मिनट ago

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में 27 लाख से अधिक मतदाता अपात्र पाए गए

पश्चिम बंगाल में, निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत न्यायिक…

31 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में तो लाम के निर्वाचन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में तो लाम के…

35 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी…

38 मिनट ago

विमानन सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में बीसीएएस और आरआरयू के बीच समझौता ज्ञापन हुआ

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने भारतीय हवाई अड्डों…

6 घंटे ago