बिज़नेस

TRAI ने आज “एफएम रेडियो चैनलों की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य” पर परामर्श पत्र जारी किया

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज “एफएम रेडियो चैनलों की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य” पर परामर्श पत्र जारी किया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने 19 मार्च, 2024 के अपने संदर्भ के माध्यम से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के 18 शहरों/ कस्बों में निजी एफएम रेडियो के विस्तार के लिए एफएम रेडियो चैनलों की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य पर ट्राई की सिफारिशें मांगी थीं। एमआईबी ने इन शहरों के लिए एक नई श्रेणी ‘ई’ शुरू करने का फैसला किया है। इसने प्रस्ताव दिया गया है कि प्रभावी विकिरण शक्ति (ईआरपी) को छोड़कर श्रेणी ‘डी’ शहरों के लिए लागू सभी तकनीकी पैरामीटर श्रेणी ‘ई’ शहरों पर लागू हो सकते हैं।

एमआईबी ने श्रेणी ‘ई’ के लिए 750 वाट से 1 किलो वाट तक ईआरपी प्रस्तावित किया है। एमआईबी ने ट्राई से बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राउरकेला (ओडिशा) और रुद्रपुर (उत्तराखंड) शहरों के लिए आरक्षित मूल्य की सिफारिश करने का भी अनुरोध किया है।

इस क्रम में, यह परामर्श पत्र एफएम फेज-III नीति के तहत एफएम रेडियो चैनलों की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्यों के निर्धारण पर हितधारकों की टिप्पणियों/ विचारों को जानने के लिए तैयार किया गया है। परामर्श पत्र पर हितधारकों से 29 अगस्त 2024 तक लिखित टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं। यदि कोई जवाबी टिप्पणियां हों, तो उन्हें 12 सितंबर 2024 तक प्रस्तुत किया जा सकता है। टिप्पणियां और जवाबी टिप्पणियां, मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक रूप में ईमेल आईडी advbcs-2@trai.gov.in और jtadvbcs-1@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

4 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

9 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

9 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

10 घंटे ago