बिज़नेस

ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Ixigo) का IPO 10 जून को खुलेगा

ट्रैवल बुकिंग मंच Ixigo का परिचालन करने वाली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी लिमिटेड 10 जून को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाएगी। ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी लिमिटेड की योजना आईपीओ के जरिए 740 करोड़ रुपये तक जुटाने की है।

कंपनी ने घोषणा की कि 88 रुपये से 93 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरा वाला यह निर्गम 10 जून को खुलेगा और 12 जून को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक सात जून को बोली लगा पाएंगे। गुरुग्राम स्थित कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 120 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 620 करोड़ रुपये के मूल्य के 6.66 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इस प्रकार सार्वजनिक निर्गम का आकार 740 करोड़ रुपये बैठता है।

बयान के अनुसार, इस राशि का इस्तेमाल कंपनी कार्यशील पूंजी की आवश्यकताएं पूरी करने, प्रौद्योगिकी के साथ-साथ डेटा विज्ञान में निवेश करने, अधिग्रहण के जरिए वृद्धि करने और सामान्य कामकाजी मकसदों के लिए करेगी।

Editor

Recent Posts

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

2 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

2 घंटे ago

एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा को आने-जाने वाली अपनी उड़ानें, 20 अक्टूबर तक रद्द की

सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्‍तूबर तक रियाद,…

2 घंटे ago

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत अग्रणी देश के रूप में उभरा

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…

2 घंटे ago