भारत

त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अपनी 55 दिवसीय यात्रा पर निकला

भारतीय नौसेना जलयात्रा प्रशिक्षण केंद्र, कोलाबा, मुंबई से कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. रमेश द्वारा मुंबई-सेशेल्स-मुंबई त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ 7 अप्रैल, 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 12 सदस्यीय महिला चालक दल के साथ यह अभियान आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार होकर मुंबई-सेशेल्स-मुंबई की 4,000 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण 55-दिवसीय यात्रा पर निकला।

यह अग्रणी पहल नारी शक्ति की अदम्य भावना को दर्शाती है और इसका उद्देश्य समुद्री प्रयासों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह अभियान वर्ष 2026 के लिए नियोजित एक और भी अधिक महत्वाकांक्षी जलयात्रा नौकायन अभियान के लिए एक प्रारंभिक चरण के रूप में कार्य करेगा।

कुल 41 में से चुनी गई बारह महिला अधिकारी, जिन्हें दो साल तक समुद्री नौकायन का कठोर प्रशिक्षण दिया गया है। वे समुद्र में जोखिमपूर्ण नौकायन करने के लिए तैयार हैं, जहां वे अपनी साहस और दृढ़ संकल्पता का प्रदर्शन करेंगी। चालक दल ने कई प्रशिक्षण अभियान शुरू किए हैं जिनमें वे मौसम की चुनौतियों, नौका की यांत्रिक समस्याओं और शारीरिक थकावट के बावजूद सफल हुए हैं।

मुंबई-सिशेल्स-मुंबई अभियान न केवल सशस्त्र बलों में महिलाओं के सशक्तीकरण का प्रतीक है, बल्कि रानी वेलु नचियार, रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मी बाई जैसी भारत की महान योद्धा रानियों को भी श्रद्धांजलि देता है, जिनके कार्य पीढ़ियों को प्रेरित करते रहे हैं।

इस ऐतिहासिक यात्रा का सफल समापन 30 मई 2025 को ध्वजारोहण समारोह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह अभियान समुद्री प्रयासों में समावेशिता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह अभियान साबित करता है कि नारी शक्ति एक अजेय शक्ति है जो किसी भी चुनौती पर विजय प्राप्त करने में सक्षम है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

7 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

7 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

7 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

12 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

12 घंटे ago