राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी द्वारा आज से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर खंड के बीच ट्रायल रन शुरू कर दिया है। इस खंड पर मेट्रो के सफल परीक्षण के बाद, नमो मेट्रो के माध्यम से यात्री दिल्ली से सीधा मेरठ की यात्रा कर सकेंगे।
इस अवसर पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस ट्रायल के तहत सिविल स्ट्रक्चर की संगत की जांच के लिए नमो भारत ट्रेन को मैन्युअल तरीके से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जैसे-जैसे यह परीक्षण आगे बढ़ेगा, अन्य परीक्षण को भी शुरू किया जायेगा।
एनसीआरटीसी ने बताया है कि साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच के खंड की कुल लंबाई लगभग 12 किलोमीटर है। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत रेल सेवा न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी, जिसके बाद यात्री लगभग 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ और मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर दिल्ली, निर्बाध और तेज़ गति से पहुँच सकेंगे।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…