भारत

ट्राइफेड ने दिल्ली हाट, आईएनए में आदि महोत्सव 2026 का आयोजन किया

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देने, बाजार संबंधों को मजबूत करने और जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से 16 से 30 नवंबर 2026 तक दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में ‘ट्राइब्स इंडिया-आदि महोत्सव 2026’ का आयोजन कर रहा है।

इस महोत्सव में लगभग 200 आदिवासी कारीगर 115 स्टालों के माध्यम से अपने उत्पादों को प्रदर्शित करते हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों से हथकरघा, हस्तशिल्प और वन धन विकास केंद्रों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होते हैं। यह आयोजन आदिवासी उत्पादकों को उपभोक्ताओं को सीधे अपनी पारंपरिक शिल्पकारी, स्वदेशी उत्पाद, हथकरघा कृतियाँ, हस्तशिल्प और मूल्यवर्धित वन उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करता है।

आदि महोत्सव 2026 का प्रमुख उद्देश्य जनजातीय उत्पादकों और मुख्यधारा के बाजारों के बीच की दूरी को कम करना है। इसके लिए ग्राहकों के साथ सीधे संवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और कारीगरों को संगठित खुदरा बाजार की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह मंच कारीगरों को उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को समझने, बाजार की मांग का आकलन करने, उत्पादों की प्रस्तुति को बेहतर बनाने और कारोबार के विस्तार के नए अवसर तलाशने में सक्षम बनाता है।

भारत की विविध हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रसिद्ध दिल्ली हाट, आदिवासी कारीगरों को व्यापक उपभोक्ता वर्ग से जुड़ने का एक उपयुक्त मंच प्रदान करता है। यह महोत्सव शहरी उपभोक्ताओं के बीच देश की समृद्ध आदिवासी विरासत, पारंपरिक ज्ञान, स्वदेशी कौशल और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने का अवसर भी प्रदान करता है।

ट्राइफेड आदि महोत्सव के माध्यम से आदिवासी समुदायों के लिए स्थायी बाजार के अवसर पैदा करने, उपभोक्ताओं के साथ उनके संबंध को मजबूत करने और मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रहा है।

आम जनता को 16 से 30 नवंबर, 2026 तक नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित आदि महोत्सव 2026 में आने और भारत की जनजातीय कला, शिल्प एवं स्वदेशी उत्पादों की समृद्ध विविधता को देखने-समझने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना को गोताखोरी सहायता पोत परियोजना के अंतर्गत डीएससी ए21 (यार्ड 326) को सौंपा गया

गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित ‘डीएससी ए21’ को 20 नवंबर, 2026 को…

6 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश को समर्पित की बर्ड फ्लू (H5N1) की पहली स्वदेशी वैक्सीन

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री…

8 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवमबर, 2026 को बिहार का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:15…

11 मिनट ago

RBI ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम, 2026 में दूसरा संशोधन जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्‍बर, 2026 को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।…

3 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय ने कर्नाटका से कावेरी के पानी को छोड़ने की मांग करने वाली तमिलना़डु सरकार की याचिका खारिज की

सर्वोच्च न्यायालय ने आज तमिलनाडु सरकार द्वारा दायर दो आवेदनों को खारिज कर दिया, जिनमें…

4 घंटे ago