बिज़नेस

ट्राइफेड जनजातीय उद्यमिता को सुविधाजनक बनाने के लिए निफ्ट और एचपीएमसी लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

जनजातीय विपणन के लिए व्यवसाय से उपभोक्ता (बी2सी) और व्यवसाय से व्यवसाय (बी2बी) को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत ट्राइफेड ने जनजातीय व्यवसायों को सुविधाजनक बनाने के लिए राष्ट्रीय फैशन प्राद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) और हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस समझौते पर 24 फरवरी को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए , जो बी2बी दृष्टिकोण के कार्यान्वयन और जनजातीय उत्पाद बाजार के संवर्द्धन को सुविधाजनक बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 16 से 24 फरवरी 2025 तक आयोजित कार्यक्रम ‘आदि महोत्सव’ के दौरान ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक आशीष चटर्जी और निफ्ट की महानिदेशक तनु कश्यप की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। निफ्ट समझौता ज्ञापन पर ट्राइफेड के महाप्रबंधक संदीप पहलवान और निफ्ट के निदेशक मुख्यालय गौरव मिश्रा के बीच हस्ताक्षर किए गए। एचपीएमसी समझौता ज्ञापन पर ट्राइफेड की महाप्रबंधक ममता शर्मा और एचपीएमसी के महाप्रबंधक सनी शर्मा के बीच हस्ताक्षर किए।

निफ्ट के साथ समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी कारीगरों के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के उत्पाद क्यूरेशन (ई-कॉमर्स साइट पर किसी खास विषय, मौसम, या प्रवृत्ति के मुताबिक उत्पादों को तैयार करना) और डिजाइन विकास को सुविधाजनक बनाना है। एचपीएमसी बागवानी और लघु वन उत्पादों की प्रौद्योगिकी और तृतीयक प्रसंस्करण को बढ़ाने में सहायता करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 16 फरवरी, 2025 को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुआल ओराम, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और संसद सदस्य बांसुरी स्वराज की गरिमामयी उपस्थिति में इस महोत्सव का उद्घाटन किया था।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

4 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

4 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

4 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

5 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

5 घंटे ago