चुनाव

तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज, निर्वाचन आयोग ने दोनों गुटों पर लगाई रोक

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों को देखते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके आरक्षित ‘फूल और घास’ चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी है। आयोग ने पार्टी के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को उपचुनाव में इनका इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया है।

आयोग ने ममता बनर्जी और अरूप रॉय के नेतृत्व वाले दोनों गुटों से आज सुबह 11 बजे तक अपने-अपने समूह के लिए तीन नाम और तीन मुक्त चुनाव चिह्न, प्राथमिकता के क्रम में देने को कहा है। आयोग इनमें से एक नाम और एक चुनाव चिह्न को मंजूरी देगा।

आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस में दो प्रतिद्वंद्वी गुट हैं और दोनों ही पार्टी पर अपना दावा कर रहे हैं। आयोग ने कहा कि पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अंतिम फैसला चुनाव चिह्न- (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के पैरा 15 के तहत किया जाना बाकी है। तब-तक दोनों गुटों के लिए यह अंतरिम व्यवस्था लागू रहेगी।

आयोग ने कहा कि दोनों गुट अपने लिए अलग-अलग नाम रख सकते हैं और चाहें तो अपने नाम में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस से संबंध का उल्लेख कर सकते हैं। दोनों गुटों को मौजूदा उपचुनाव के लिए आयोग की ओर से अधिसूचित मुक्त चुनाव चिह्नों की सूची में से अलग-अलग चिह्न दिए जाएंगे। नंदीग्राम और रेगीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होने हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

8 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

8 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

8 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

8 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

8 घंटे ago