अंतर्राष्ट्रीय

राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने फेडरल रिज़र्व से अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए ब्‍याज दरों में कटौती करने का आग्रह किया

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की केन्‍द्रीय बैंक फेडरल रिज़र्व के प्रमुख पर तीखी टिप्‍पणी के बाद अमरीकी शेयर और डॉलर में फिर से गिरावट दर्ज की गई। राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने ब्‍याज दरें कम न करने पर केन्‍द्रीय बैंक के प्रमुख को पराजित व्‍यक्ति कहा था।

इससे पहले सोशल मीडिया पोस्‍ट में, राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने फेडरल रिज़र्व के अध्‍यक्ष जेरोम पॉवेल से अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए ब्‍याज दरों में कटौती करने का आग्रह किया था। अमरीका की सबसे बड़ी पांच सौ कंपनियों को ट्रैक करने वाले एसएंडपी पांच सौ की कीमतों में कल रात लगभग दो दशमलव चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, हार्वर्ड विश्‍वविद्यालय ने प्रास्‍तावित फंडिंग कटौती पर ट्रम्‍प प्रशासन के खिलाफ संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा उस विवाद का हिस्‍सा है, जो पिछले सप्‍ताह तब और बढ़ गया जब हार्वर्ड विश्‍वविद्यालय ने ट्रम्‍प प्रशासन की मांगों की सूची को अस्‍वीकार कर दिया। ट्रम्‍प प्रशासन ने हार्वर्ड में विविधता की पहल को रोकने और यहूदी-विरोधी भावना से निपटने के लिए यह सूची भेजी थी।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

2 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

3 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

3 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

3 घंटे ago