भारत

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का दो दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ नई दिल्ली में आयोजित हुआ

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का दो दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ 04-05 जून, 2024 को नई दिल्ली में हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार के निर्देशों के अनुसार एनसीसी की चल रही विस्तार योजना की प्रगति की समीक्षा करना था। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया और इसमें देश भर के एनसीसी निदेशालयों के अतिरिक्त महानिदेशक और उप महानिदेशक शामिल हुए।

एनसीसी के महानिदेशक ने बैठक में एनसीसी के प्रशिक्षण, अवसंरचना और लॉजिस्टिक्स को बढ़ाने के लिए पिछले एक वर्ष में किए गए पर्याप्त प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में सार्थक योगदान देने के लिए सभी निदेशालयों के अस्तित्व का मूल कारण संस्थागत प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने देश को 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में सरकार की नीतियों के अनुरूप युवा भारतीयों को प्रेरित करने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए एनसीसी की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

सम्मेलन नई दिल्ली में करिअप्पा परेड ग्राउंड में डीजी एनसीसी कैंप के नव-पुनर्निर्मित प्रताप कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया था। हॉल का नाम 10वीं पंजाब बटालियन एनसीसी, गुरदासपुर के कैडेट सर्जेंट प्रताप सिंह के नाम पर रखा गया है। युद्ध के दौरान 13 सितंबर, 1965 को गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन अभियानों के दौरान उनकी वीरता और निस्वार्थ कर्तव्य के लिए उन्हें अशोक चक्र क्लास-III से सम्मानित किया गया था।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने प्रमुख कॉरिडोरों में ट्रैक्शन और डिजिटल संचार व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…

2 घंटे ago

भारत-EFTA TEPA समझौते के दो वर्ष पूरे हुए; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधी सहयोग को मजबूती मिली

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…

2 घंटे ago

सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं रबी) के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी किया

कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) की अवधि को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज जल शक्ति मंत्रालय के…

2 घंटे ago