Defence News

सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित दो दिन का परिवर्तन चिंतन II नई दिल्ली में संपन्न हुआ

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की अध्यक्षता में दो दिवसीय ‘परिवर्तन चिंतन II’ सम्मेलन 09-10 मई, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के मुख्यालयों, सैन्य मामलों के विभाग, एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय के अधिकारियों और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की विभिन्न उप-समितियों के सदस्यों ने भाग लिया, जिन्हें इस प्रक्रिया हेतु शुरू की गई विभिन्न गतिविधियों की निगरानी करने और नए विचार सृजित करने का अधिकार प्रदान किया गया है।

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की विभिन्न उप-समितियों ने संयुक्तता एवं एकीकरण के लिए आवश्यक मानी जाने वाली गतिविधियों में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस महत्वपूर्ण परिवर्तन की दिशा में वांछित “सहभागी एवं एकीकृत” अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण सुधारों पर सक्रियता के साथ विचार-विमर्श किया गया।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने दोनों दिन विभिन्न समितियों को संबोधित कर ‘चिंतन’ की शुरुआत की। उन्होंने पहलों की प्रगति में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया क्योंकि ये थियेटराईजेशन का मार्ग प्रशस्त करेंगे और इसलिए एक बहु क्षेत्रीय प्रतिक्रिया सक्षम भारतीय सशस्त्र बलों का निर्माण करेंगे।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के विचार-मंथन से सशस्त्र बलों को बहु-क्षेत्रीय संचालन में सक्षम एक थिएटर बल के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी और हमारी क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने के संकल्प और क्षमता को मजबूत किया जा सकेगा।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

18 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

18 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago