insamachar

आज की ताजा खबर

Two Pakistani terrorists, including a top commander of Jaish-e-Mohammed, have been killed in Jammu and Kashmir.
Defence News भारत

जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर समेत दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में आज उधमपुर जिले की एक प्राकृतिक गुफा में फंसे जैश-ए-मोहम्मद के एक शीर्ष कमांडर समेत दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। दोपहर के आसपास जब सुरक्षा बलों ने गुफा पर धावा बोला तो कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। मारे गए आतंकवादियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर रुबानी उर्फ ​​अबू माविया था, जो पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय था।

एक आतंकवादी का शव गुफा के मुहाने पर पड़ा था, जबकि दूसरा गुफा के अंदर काफी गहराई में मिला। कल शाम करीब 4 बजे रामनगर-बसंतगढ़ क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में गहन तलाशी अभियान के दौरान सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्‍त टीम ने आतंकवादियों का पता लगाया, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई। सेना ने 20 घंटे से अधिक लंबे इस अभियान को किया नाम दिया और कहा कि अभियान समाप्त हो गया है, लेकिन क्षेत्र की अभी भी निगरानी की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *