जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के गांव में आज तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। कस्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में आतंकवादियों द्वारा सरकारी स्कूल में स्थापित अस्थायी सुरक्षा शिविर पर गोलीबारी शुरू की गई। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी जारी रही, इसमें दो सैनिकों को मामूली चोटें आईं। सोमवार और मंगलवार रात को आतंकवादी हमले में एक कैप्टन सहित चार सैन्यकर्मियों की हत्या के बाद देसा और आसपास के वन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…