भारत

NHRC द्वारा आयोजित दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा आयोजित दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है। 17 सितंबर, 2024 को इसकी शुरुआत हुई थी। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और दूरदराज के क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के 77 छात्रों ने इसमें भाग लिया। ऑनलाइन प्रारूप की सुविधा होने से छात्रों को इसमे भाग लेने के लिए दिल्ली यात्रा और अन्य सम्बंधित खर्च का भार भी वहन नहीं करना पड़ा।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए, एनएचआरसी की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती विजया भारती सयानी ने समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रशिक्षुओं को मानवाधिकार रक्षकों के रूप में काम करने योग्य बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कमजोर समूहों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए काम करने का आग्रह किया। एनएचआरसी के अधिदेश पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने फिर याद दिलाया कि आयोग बुनियादी मानवाधिकारों की रक्षा के महत्व के बारे में छात्रों को संवेदनशील बनाने के लिए ऐसे इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले, एनएचआरसी के महासचिव श्री भरत लाल ने प्रशिक्षुओं को सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरा करने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि प्रशिक्षु इंटर्नशिप के दौरान प्राप्त ज्ञान को आत्मसात करेंगे और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने में इसका सर्वोत्तम उपयोग करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षुओं से लोगों की निस्वार्थ सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग जैसे महान मानवाधिकार रक्षकों के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने इंटर्नशिप के दौरान सीखे गए मानवाधिकार मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करके समाज में लाए जा सकने वाले सकारात्मक बदलावों पर विचार करने के लिए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

एनएचआरसी के संयुक्त सचिव श्री देवेंद्र कुमार निम ने सत्र के दौरान इंटर्नशिप रिपोर्ट प्रस्तुत की साथ ही पुस्तक समीक्षा, समूह शोध परियोजना प्रस्तुति और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की। समारोह का समापन एनएचआरसी के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पूरे भारत में मानवाधिकारों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने का काम सौंपा गया है। अपनी पहुंच बढ़ाने और जागरूकता पहलों का विस्तार करने के लिए, आयोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित करता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से, एनएचआरसी मानवाधिकार रक्षकों की अगली पीढ़ी को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और बल देता रहता है।

Editor

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…

5 घंटे ago

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

9 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

9 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

9 घंटे ago