अंतर्राष्ट्रीय

UAE के मंत्री शेख नाहयान ने देश के विकास में भारतीयों के योगदान को सराहा

संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने दुबई में एक समारोह में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों की व्याख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर भारतीय व्यापारिक प्रमुखों, विशेषज्ञों और राजनयिकों को संबोधित करते हुए शेख नाहयान ने संयुक्त अरब अमीरात के विकास और आर्थिक प्रगति में भारतीय समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय विशेषज्ञ और कारोबार प्रमुख अपनी विशेषज्ञता और कौशल लेकर संयुक्त अरब अमीरात आए हैं और यहां राष्ट्रीय विकास के प्रयासों में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी से होने वाले पारस्परिक लाभों को स्वीकार करते हुए कहा कि भारत उन विशाल आर्थिक और सांस्कृतिक अवसरों को पहचानता है जो भारतीयों ने संयुक्त अरब अमीरात में हासिल किए हैं।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पिछले कुछ वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, शिक्षा और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में मजबूत हुए हैं। शेख नाहयान ने इस बात पर बल दिया कि कैसे यूएई की समावेशन की नीतियों ने इसे बहुराष्ट्रीय प्रतिभा और निवेश को आकर्षित करने वाला एक वैश्विक केंद्र बना दिया है।

उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व के दृष्टिकोण को श्रेय देते हुए कहा कि हमने स्मार्ट और नवीन खोजबीन में लोगों के लिए एक उत्तम गंतव्य स्थल के रूप में यूएई को बदला है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाओं के माध्‍यम से उत्कृष्टता हासिल करने वाले भारत के कई लोगों को सम्मानित किया गया। एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के दृष्टिकोण के साथ कार्यक्रम में वैश्विक शांति और समृद्धि के माध्यम से भारत और संयुक्त अरब अमीरात को जोड़ने वाली बहुसंस्कृति के साझा मूल्यों का उदाहरण दिया गया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

14 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

14 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

14 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

15 घंटे ago