भारत

UIDAI ने अगस्त 2025 में 221 करोड़ आधार प्रमाणीकरण लेनदेन दर्ज किए

आधार संख्या धारकों ने अगस्त 2025 में 221 करोड़ से ज़्यादा प्रमाणीकरण लेनदेन किए, जो इस वर्ष के पिछले महीने और पिछले वित्तीय वर्ष के इसी महीने की तुलना में ज़्यादा है। अगस्त 2025 में हुए प्रमाणीकरण लेनदेन, अगस्त 2024 में दर्ज किए गए ऐसे लेनदेन से 10.3 प्रतिशत ज़्यादा हैं। यह आधार के बढ़ते उपयोग और उपयोगिता के साथ-साथ देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास का भी संकेत है।

बढ़ते उपयोग से पता चलता है कि किस प्रकार आधार आधारित प्रमाणीकरण प्रभावी कल्याणकारी वितरण के लिए सुविधाकर्ता की भूमिका निभा रहा है, तथा सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का स्वेच्छा से लाभ उठा रहा है।

आधार चेहरा प्रमाणीकरण (फेस ऑथेंटिकेशन) समाधानों में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। अगस्त 2025 में, कम से कम 18.6 करोड़ फेस ऑथेंटिकेशन लेनदेन किए गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में ऐसे लेनदेन 6.04 करोड़ थे। अब तक, लगभग 213 करोड़ फेस ऑथेंटिकेशन लेनदेन किए जा चुके हैं।

1 सितम्बर को, यूआईडीएआई ने एक ही दिन में अब तक के सर्वाधिक चेहरा प्रमाणीकरण लेनदेन देखे – 1.5 करोड़ से अधिक; पिछला उच्चतम आंकड़ा 1 अगस्त 2025 को दर्ज किया गया था, जब 1.28 करोड़ से अधिक इस प्रकार के लेनदेन किए गए थे।

यह एआई आधारित फेस ऑथेंटिकेशन पद्धति एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करती है। यह उपयोगकर्ताओं को केवल एक फेस स्कैन से अपनी पहचान सत्यापित करने में सक्षम बनाती है, जिससे सुविधा सुनिश्चित होती है और साथ ही कड़े सुरक्षा मानकों का पालन भी होता है।

सरकारी मंत्रालयों और विभागों, वित्तीय संस्थानों, तेल विपणन कंपनियों, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं सहित 150 से अधिक संस्थाएं लाभ और सेवाओं के सुचारू वितरण के लिए चेहरे के प्रमाणीकरण का उपयोग कर रही हैं।

इसी प्रकार, अगस्त में 38.53 करोड़ ई-केवाईसी लेनदेन किए गए। आधार ई-केवाईसी सेवा बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और व्यापार को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर…

11 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने JPSC परीक्षा में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सरकार को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जेसीसीएसपीई) में कथित अनियमितताओं की सीबीआई…

14 घंटे ago

भारत के मुक्त व्यापार समझौते वैश्विक व्यापार के लगभग 75% हिस्से को कवर करेंगे: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कम से कम 8-9…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्‍च गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाईब्रिड बीज जारी किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में देश का…

14 घंटे ago

AIIA ने आयुर्वेद-आधारित मातृ स्वास्थ्य एवं कल्‍याण सहायता को मजबूत करने के लिए “गर्भिनी मित्र” पाठ्यक्रम शुरू किया

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), जो आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त…

14 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

सरकार ने कारोबारी सुगमता यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ावा देने, नियामक प्रक्रियाओं…

14 घंटे ago