भारत

UIDAI ने 7-15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट प्रक्रिया के लिए शुल्क माफ किया, जिससे करीब 6 करोड़ बच्चों को लाभ होगा

जनहित में उठाए गए एक बड़े कदम के तहत, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू-1) के सभी शुल्क माफ कर दिए हैं। इस कदम से करीब 6 करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

उक्त आयु वर्ग के लिए एमबीयू शुल्क में छूट 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी है और यह सुविधा एक वर्ष की अवधि के लिए लागू रहेगी।

पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चे का, आधार के लिए नामांकन उसकी तस्वीर, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करके किया जाता है। पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार नामांकन के लिए उनके उंगलियों के निशान और आँखों की पुतलियों के बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते, क्योंकि वे उस आयु तक परिपक्व नहीं होते।

इसलिए, मौजूदा नियमों के अनुसार, बच्चे के पाँच वर्ष की आयु पूरी करने पर उसके आधार में उंगलियों के निशान, आँखों की पुतलियों और तस्वीर को अनिवार्य रूप से अपडेट करना ज़रुरी है। इसे पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) कहा जाता है। इसी तरह, 15 वर्ष की आयु होने पर बच्चे को एक बार फिर बायोमेट्रिक्स अपडेट कराना ज़रुरी होता है, जिसे दूसरा एमबीयू कहा जाता है।

इस प्रकार, पहला और दूसरा एमबीयू, यदि क्रमशः 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु के बीच कराया जाता है, तो यह निःशुल्क होता है। इसके बाद, प्रति एमबीयू 125 रुपये का निर्धारित शुल्क लिया जाता है। इस फैसले से अब 5-17 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए एमबीयू प्रभावी रूप से निःशुल्क है।

अपडेट किए गए बायोमेट्रिक के साथ आधार, जीवन में कई प्रक्रियाओं को आसान बनाता है और स्कूल में प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति का लाभ उठाने, डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) योजनाओं आदि जैसी सेवाओं, जहाँ भी यह लागू होता है, उनका लाभ उठाने में आधार का उपयोग सरल बनाता है। माता-पिता/अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों/आश्रितों के बायोमेट्रिक्स को प्राथमिकता के आधार पर आधार में अपडेट करें।

Editor

Recent Posts

वजन घटाने वाली दवाओं (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला पर नियामक निगरानी

भारत के औषधि नियंत्रक ने वजन घटाने वाली दवा (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक…

44 मिनट ago

आज है विश्‍व तपेदिक दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसे अपने संदेश में बताया गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…

3 घंटे ago

पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 आज से भुवनेश्वर में शुरू होगी

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आज पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…

3 घंटे ago

125 लोगों को ले जा रहा कोलंबिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त; बचाव अभियान जारी

दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…

4 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्‍यायालय के निर्णय…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन पर बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…

4 घंटे ago