भारत

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 8-9 अक्टूबर को भारत का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 8-9 अक्टूबर 2025 को भारत का दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री स्टार्मर की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नौ अक्टूबर को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और प्रधानमंत्री स्‍टारमर विज़न-2035 के अनुरूप, भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्‍न पहलुओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आपसी संबंधों जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित दस-वर्ष की कार्य योजना है। दोनों नेता भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते से उपलब्‍ध होने वाले अवसरों की तलाश के लिए व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री स्‍टारमर आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बात करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में हिस्‍सा लेंगे। प्रधानमंत्री स्‍टारमर की इस यात्रा से भारत और ब्रिटेन के बीच एक मजबूत और दूरदर्शी साझेदारी के निर्माण की आशा है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का अनुबंध एक वर्ष के लिए बढ़ाया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का अनुबंध…

59 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।…

1 घंटा ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।…

2 घंटे ago