भारत

वायु सेना परिवार कल्याण संघ की अध्यक्ष द्वारा उम्मीद निकेतन का उद्घाटन किया गया

वायु सेना परिवार कल्याण संघ की अध्यक्ष नीता चौधरी ने 17 मई, 2024 को वायु सेना के पालम स्थित बेस रिपेयर डिपो का दौरा किया। उन्होंने इस अवसर पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक उन्नत चिकित्सा उपचार केंद्र के रूप में उम्मीद निकेतन का उद्घाटन किया। बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर हर्ष बहल और वायु सेना परिवार कल्याण संघ (स्थानीय) अध्यक्ष विंग कमांडर रीना बहल (सेवानिवृत्त) ने नीता चौधरी तथा अन्य सम्मानित गणमान्य महिलाओं का स्वागत किया।

उम्मीद निकेतन की कल्पना एवं अवधारणा एक ऐसा पालन पोषण वाला वातावरण तैयार करने के लिए की गई है, जहां पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चे अपनी अद्वितीय क्षमताओं के अनुरूप मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सोच सकते हैं, आगे बढ़ सकते हैं और जीवन कौशल विकसित करना सीख सकते हैं। यह केंद्र संवेदी अन्वेषण, भाषण चिकित्सा के साथ अनुकूली खेल और इंटरैक्टिव इमर्सिव अनुभव तक प्रदान करता है।

यह केंद्र विशेष बच्चों के शारीरिक, भावनात्मक तथा सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए कार्यक्रमों की विविध श्रृंखला प्रस्तुत करता है। उम्मीद निकेतन अपनी तरह के विशेष लगभग 55 बच्चों की मदद करेगा, जिन्हें प्रशिक्षित योग्य शिक्षकों की एक समर्पित टीम द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इस केंद्र का उद्घाटन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया और इसमें देश भर से वायु सेना परिवार कल्याण संघों के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों ने भाग लिया।

इसके अलावा, दिल्ली क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एयर मार्शलों की पत्नियां भी इस हृदयस्पर्शी उद्घाटन का साक्षी बनने के लिए वहां पर उपस्थित थीं। यह विशेष कार्यक्रम वायु सेना परिवारों के कल्याण के उद्देश्य से सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए भारतीय वायुसेना की वर्तमान में संचालित की जा रही गतिविधियों को उजागर करता है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

2 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

13 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

15 घंटे ago