संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने इस्राइल और हिज्बुल्ला से तत्काल संघर्ष रोकने को कहा है। उनके प्रवक्ता स्टीफन जुजारिक ने कहा कि इस्राइल की ओर से लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले किए जाने और उसके बाद रॉकेट से किए गए जवाबी हमलों के कारण दोनों पक्षों के बीच कल टकराव का स्तर बढ गया। इससे क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को खतरा पैदा हो गया है। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम सुरक्षा बल- यूनिफिल और उसके साथ तैनात भारतीय शांति सेना के जवान इस्राइल और हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष में फंस गए हैं।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…