संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है। अंतोनियो गुतरश ने कहा कि अमरीका और इस्राएल के लिए इस युद्ध को रोकने का यह सही समय है। ये संघर्ष भारी मानवीय पीड़ा और विनाशकारी आर्थिक परिणामों को जन्म दे रहा है। उन्होंने ईरान से पड़ोसी देशों पर हमले बंद करने का आग्रह किया। महासचिव ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद और कूटनीति पर ज़ोर दिया है।





