अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गजा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल को अधिकृत करने से संबंधित अमरीकी योजना को मंजूरी दी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कल रात गजा के लिए अमरीका की एक योजना को मंज़ूरी दी है। यह योजना क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय बल को अधिकृत करेगी और स्वतंत्र फ़लिस्तीन राज्य के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।

13-शून्‍य से पारित इस प्रस्‍ताव के मतदान में रूस और चीन ने हिस्‍सा नहीं लिया और रूस ने इसके विपरीत एक अलग प्रस्ताव दिया था। यह मतदान, युद्धविराम तथा इस्राइल और हमास के बीच दो साल के युद्ध के बाद गाजा के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था। अरब और अन्य मुस्लिम देशों ने एक अंतरराष्ट्रीय बल के लिए सैनिकों को उपलब्ध कराने में रुचि व्यक्त की थी और उन्होंने संकेत दिया था कि उनकी भागीदारी के लिए सुरक्षा परिषद की अनुमति आवश्यक है। अमरीका का प्रस्‍ताव राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की 20-सूत्रीय युद्धविराम योजना के समर्थन में है। अमरीका के प्रस्ताव में गाजा पट्टी से सेना के हटने और गैर-सरकारी सशस्त्र गुटों के हथियारों को स्थायी रूप से समाप्त करने लिए स्थिरीकरण बल की स्थापना का आह्वान किया गया है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

4 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

4 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

4 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

4 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

4 घंटे ago