अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रहा है, जो भारत के हितों के अनुकूल है: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रहा है जो भारत के हितों के अनुकूल है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका की विदेश नीति में बदलाव अपेक्षित था और यह कई मायनों में भारत के हित में है। विदेश मंत्री कल शाम लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में ‘भारत का उदय और विश्‍व में इसकी भूमिका’ विषय पर एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। डॉ. जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री ने बदलती भू-राजनीतिक व्यवस्था, ऊर्जा, तकनीक और कनेक्टिविटी पहलों का हवाला देते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति और उनके प्रशासन की कई प्राथमिकताएं भारत के लिए आशाजनक हैं। टैरिफ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा करने के लिए इस समय वाशिंगटन में हैं।

कश्मीर में मुद्दों के समाधान पर एक सवाल का जवाब देते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना पहला कदम था, कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधि तथा सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा और बड़ी संख्‍या में मतदाताओं को चुनाव में शामिल कराना तीसरा कदम था। उन्होंने कहा कि भारत कश्मीर के उस हिस्से की वापसी का इंतजार कर रहा है जो अवैध रूप से पाकिस्तान के कब्जे में है। विदेश मंत्री ने कहा कि जब ऐसा हो जाएगा, तो कश्मीर का मुद्दा हल हो जाएगा। चीन के बारे में डॉ. जयशंकर ने कहा कि अक्तूबर 2024 से कुछ सकारात्मक गतिविधियां हुई हैं, जिसमें तिब्बत में कैलाश पर्वत की तीर्थयात्रा मार्ग का खुलना भी शामिल है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

26 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

31 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

35 मिनट ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

38 मिनट ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

3 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

3 घंटे ago