insamachar

आज की ताजा खबर

ceasefire between Russia and Ukraine
अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के आह्वान का प्रस्ताव पारित कर दिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के आह्वान का प्रस्ताव पारित कर दिया है। एक सौ 93 सदस्यीय महासभा में एक सौ सात देशों ने मसौदा प्रस्‍ताव के पक्ष में और 12 सदस्‍यों ने विरोध में मतदान किया। भारत, बहरीन, बांग्लादेश, ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और अमरीका सहित 51 देशों ने मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया। यह प्रस्‍ताव यूक्रेन की ओर से प्रस्‍तुत किया गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *