बिज़नेस

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के IPO को अंतिम दिन 168 गुना अभिदान

सॉफ्टबैंक समर्थित यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को पेशकश के तीसरे और अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 168 गुना अभिदान मिला।

NSE के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत जारी 1,40,84,681 शेयरों के मुकाबले 2,37,11,72,994 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 252.46 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 138.75 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 130.99 गुना अभिदान मिला।

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ को मंगलवार को शुरुआती घंटों में ही पूर्ण अभिदान मिल गया था। छह से आठ अगस्त तक खुले आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 102-108 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस ने सोमवार को बताया था कि उसने एंकर (बड़े) निवेशकों से 124 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह निर्गम पूरी तरह 2.56 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर है। इसमें मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 276.6 करोड़ रुपये जुटेंगे। इस आईपीओ से मिलने वाली पूरी राशि शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

7 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

7 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

7 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

11 घंटे ago