भारत

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री ने खरीफ की बुआई की प्रगति की समीक्षा की; मानसून की शुरुआत और भूजल की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया

केन्‍द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चालू खरीफ बुआई के दौरान इस वर्ष दलहन की खेती के क्षेत्रफल में वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में आज खरीफ फसलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि दलहनों के क्षेत्रफल में विशेष रूप से तुअर व अरहर के क्षेत्रफल में पचास प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना देश की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी दोहराया कि केन्‍द्र सभी राज्यों में उड़द, अरहर और मसूर की शत-प्रतिशत खरीद के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने इस मुद्दे पर जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया ताकि अधिक से अधिक किसान दलहन की खेती के लिए आगे आएं।

कृषि मंत्री को मानसून की शुरुआत, भूजल की स्थिति और बीजों तथा उर्वरकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ और रबी दोनों फसलों के लिए उर्वरकों की समय पर उपलब्धता पर जोर दिया। उर्वरक विभाग को राज्यों की मांग के अनुसार डीएपी उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की सलाह दी गई। बैठक के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संजीव चोपड़ा के साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय मौसम विभाग, केन्‍द्रीय जल आयोग और उर्वरक विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

4 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

5 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

5 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

5 घंटे ago