भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि”, पर आयोजित वेबिनार को किया संबोधित

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज “कृषि और ग्रामीण समृद्धि” पर आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। वेबिनार में शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित केन्द्रीय कैबिनेट और राज्यमंत्रियों से नीतियों में निरंतरता, विकसित भारत विज़न, बजट को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने, कृषि विकास, दलहन उत्पादन और उन्नत बीज सहित कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हमारी छह सूत्रीय रणनीति है। पहला उत्पादन बढ़ाना, दूसरा उत्पादन की लागत घटाना, तीसरा उत्पादन का ठीक दाम, चौथा नुकसान की भरपाई, पांचवा कृषि का विविधिकरण और छंटवां प्राकृतिक खेती।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी मिलकर एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं, जहां किसान समृद्ध और सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए लक्ष्य तय है, उसको तेज़ी से जमीन पर उतारकर हमें जल्द परिणाम देना है। देश में अनाज, फल, सब्जियों और दूध का उत्पादन बढ़ा है। सब्जी और फलों की प्रोसेसिंग और बढ़ाना है। भारत केवल अपने लिए अन्न, फल सब्जी ना उगाए, बल्कि दुनिया का फूड बास्केट बन जाए, इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार भारतीय कृषि को वैश्विक महाशक्ति में बदलने के लिए समर्पित है। विकसित भारत 2047 का उद्देश्य, आत्मनिर्भरता, सतत विकास और किसानों की आय बढ़ाना है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम जो भी नीतियां बनाते हैं, वो किसानों को सशक्त बनाने, उनकी आय बढ़ाने और कृषि के आधुनिकीकरण करने के लिए होती है। केन्द्र सरकार, किसानों के कल्याण, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य आधुनिक तकनीक और सतत प्रथाओं को अपनाते हुए भारत के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।

शिवराज सिंह चौहान ने वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मिलकर बजट के सभी प्रस्तावों को नीचे जमीन तक उतारना है। उन्होंने कहा कि इस वेबिनार में जिस गहराई और गंभीरता से विचार किया है, वो बजट में आए प्रस्तावों को जमीन तक उतारने में बहुत सहायक सिद्ध होगा। कई विचार ऐसे भी आए हैं, जो सीधे बजट से सबंधित नहीं है, लेकिन एलाइट सेक्टर से जुड़े हुए हैं और एलाइट सेक्टर कृषि, किसान और ग्रामीण विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जो वेबिनार में अपनी बात नहीं रख पाए हैं, वो लिखित सुझाव जरूर भेंजे, लिखित सुझावों पर शीघ्रता से विचार कर उन्हें कैसे लागू करें, उस पर काम करेंगे। लिखित सुझावों को और बजट के प्रस्तावों को नीचे जमीन तक लागू करने के लिए हम काम करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि कृषि, ग्रामीण विकास और इससे जुड़े विभागों के मंत्रियों और सचिवों को चार महीने में एक बार बैठक जरूर करनी चाहिए।

कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि पर आयोजित वेबीनार में आज मखाना बोर्ड के गठन को लेकर भी विशेषज्ञों के सुझाव आए। मखाना बोर्ड के संबंध में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वेबीनार में आए सुझावों को कैसे जमीन पर लागू करें इसे लेकर भी आगे काम करेंगे। वही शिवराज सिंह चौहान ने मखाना बोर्ड के गठन को लेकर आए सुझावों के लिए मंत्रियों और विशेषज्ञों को धन्यवाद दिया।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

13 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

13 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

13 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

13 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

13 घंटे ago