भारत

दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आज पूसा, दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन का वृहद आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के कृषि छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए, वहीं हजारों विद्यार्थी वर्चुअल भी जुड़े थे। साथ ही, कृषि वैज्ञानिक, प्राध्यापक और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) तथा कृषि विश्वविद्यालयों के पदाधिकारी भी शामिल हुए और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी वर्चुअल शामिल हुए।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, रिसर्च, आधुनिक तकनीकों व ज्ञान का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना था। इसमें विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान के आधुनिक आयाम और सरकार की नीतियों से अवगत कराया गया, वहीं इस मंच के माध्यम से कृषि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने और कृषि में शोध कार्य को गति देने का प्रयास किया गया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में इस बात पर चिंता जताई कि कृषि शिक्षा से जुड़े कई पद खाली पड़े है, उन्होंने बेहतर कृषि शिक्षा के लिए सभी खाली पद शीघ्र भरने के निर्देश ICAR के महानिदेशक को दिए, साथ ही कहा कि सुचारू कृषि शिक्षा और राज्यों में विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में खाली पड़े सभी पद शीघ्र भरने के लिए वे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी भेजेंगे और वहां के कृषि मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि कृषि के छात्र-छात्राओं के भविष्य से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में बनाई गई नई शिक्षा नीति के अनुरूप देश में कृषि की भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना बहुत आवश्यक हैं। शिवराज सिंह ने कमियों को दूर करने के लिए कृषि विद्यार्थियों की एक टीम बनाकर रचनात्मक सुझाव लेने के भी ICAR को निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय और कॉलेजों की ग्रेडिंग के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होना चाहिए। दुनिया में हो रहे बेहतर प्रयोगों का अध्ययन कर अपने देश में भी लागू करने के उपाय ICAR करें।

शिवराज सिंह ने कहा कि खेती और गांव हमने मिलकर विकसित कर दिए तो पलायन भी रुकेगा, यह भी देशसेवा हैं। उन्होंने कहा कि हम आत्मनिर्भर बनें, ताकि किसी भी देश पर हमारी निर्भरता नहीं रहे। विकसित और आत्मनिर्भर भारत, खेती के विकास के बिना नहीं हो सकता। यह भी देखें कि कृषि निर्यात और कैसे बढ़ सकता है। सालभर में कम से कम एक बार कृषि के विद्यार्थियों को किसानों के खेतों पर जाना ही चाहिए, ताकि उन्हें व्यवहारिक ज्ञान मिल सकें। किसानों की प्रेक्टिकल प्रॉब्लम्स क्या है, यह जानने के साथ ही उनका समाधान भी छात्र -छात्राएं सोचें। हमें कृषि का पूरा परिदृश्य बदलना है, जिसमें कृषि के छात्र-छात्राएं भी अपना योगदान दें।

शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि के छात्र साधारण जीवन नहीं जिए, बल्कि एक लक्ष्य तय कर उसे पूरा करने के लिए उद्देश्यपूर्ण जीवन जीयें, जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है।

ICAR के कृषि शिक्षा प्रभाग और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में कृषि छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से सीधा संवाद स्थापित किया। विद्यार्थियों ने कृषि क्षेत्र में आ रहे बदलावों, नई तकनीकों व सरकार की नीतियों से जुड़कर आगे बढ़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, वहीं अपनी समस्याएं भी बताई। शिवराज चौहान ने छात्र- छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुनकर समस्याओं का समुचित समाधान करने की बात कही, वहीं सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान ओस्लो में आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्टर्न फ्रॉस्टडॉटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान ओस्लो में आइसलैंड की प्रधानमंत्री…

42 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-नॉर्डिक तृतीय शिखर सम्मेलन के दौरान डेनमार्क की कार्यवाहक प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज ओस्लो में भारत-नॉर्डिक तृतीय शिखर सम्मेलन के दौरान डेनमार्क की…

44 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय…

49 मिनट ago

पूर्वोत्तर राज्यों के कारीगरों और बुनकरों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

पूर्वोत्तर राज्यों के कारीगरों और बुनकरों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति…

54 मिनट ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र बोर्ड के उच्चाधिकार प्राप्त समीक्षा बोर्ड की 14वीं बैठक की अध्यक्षता की

ब्रह्मपुत्र बोर्ड के उच्चाधिकार प्राप्त समीक्षा बोर्ड की 14वीं बैठक 19 मई, 2026 को गुवाहाटी…

56 मिनट ago

सर्वोच्च न्यायालय ने सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देशों में ढील देने से इनकार किया

सर्वोच्च न्यायालय ने आज सार्वजनिक स्थानों से पकड़े गए लावारिस कुत्तों को टीकाकरण या नसबंदी…

5 घंटे ago