भारत

केंद्रीय बजट 2026-27 एक फरवरी को लोकसभा में होगा पेश

केंद्रीय बजट 2026-27 अगले महीने की पहली तारीख, रविवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र इस महीने की 28 तारीख से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में एक सवाल के जवाब में बताया कि सदन में बजट पेश करने की प्रक्रिया पहली फरवरी को सवेरे 11 बजे शुरू होगी।

इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि बजट सत्र का पहला चरण, जो 28 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी को समाप्त होगा। संसद सत्र दूसरे चरण के लिए 9 मार्च को फिर से होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा। श्री रिजिजू ने कहा कि सार्थक बहस और जन-केंद्रित शासन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्‍होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर 2026 के बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

2 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

15 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

16 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

16 घंटे ago