प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिवहन और लॉजिस्टिक्स के व्यापक क्षेत्रों के भीतर अनुसंधान, योजना, मूल्यांकन, निगरानी और प्रभाव के आकलन को मजबूत करने के लिए एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक्स प्राधिकरण (आईटीएलए) नाम से एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) की स्थापना को स्वीकृति दी है।
इसका उद्देश्य परिवहन से संबंधित विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों में बिखरी हुई योजनाओं और कार्यान्वयन से उत्पन्न दीर्घकालिक चुनौतियों का समाधान करना है। आईटीएलए के माध्यम से बेहतर समन्वय और बहुविध एकीकरण को बढ़ावा देकर भारत में परिवहन संबधी अवसंरचना के विकास की कार्यकुशलता, स्थिरता और प्रभावशीलता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
आईटीएलए की निम्नलिखित प्रमुख भूमिकाएं और उत्तरदायित्व होंगे :
आईटीएलए की स्थापना भारत के विजन 2047 को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे बहुआयामी संपर्क को सुदृढ़ करने, बुनियादी ढांचे की दक्षता में सुधार, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी लाने और भारत की वैश्विक लॉजिस्टिक्स प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। आईटीएलए अनुसंधान, योजना, वृहत डेटा एकीकरण, परियोजना निगरानी और मूल्यांकन के लिए संस्थागत क्षमता का निर्माण करेगी, साथ ही क्षमता विकास और अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम तौर-तरीकों को अपनाने में सहयोग प्रदान करेगी।
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…
भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…
बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…
विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि दर का…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…