केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में मुलाकात की और आंध्र प्रदेश में लाल मिर्च किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा की। कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक के दौरान उपस्थित थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राममोहन नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार लाल मिर्च खरीदने की योजना बना रही है और उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश सरकार के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
राममोहन नायडू ने कहा कि उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का एक पत्र सौंपा है जिसमें लाल मिर्च किसानों की समस्याओं के बारे में बताया गया है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…