भारत

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल देर रात मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अकुर्ली पुल का उद्घाटन किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल देर रात मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अकुर्ली पुल का उद्घाटन करते हुए कहा, “यह गणेश चतुर्थी का उपहार सिर्फ उत्तर मुंबई को नहीं बल्कि पूरे शहर के लिए है।” यह महत्वपूर्ण परियोजना, जो कई वर्षों से लटकी हुई थी, पीयूष गोयल के हस्तक्षेप के बाद तेज हुई, जो उत्तर मुंबई के सांसद भी हैं।

पीयूष गोयल, जो निर्माण कार्य की प्रगति पर बारीकी से नज़र रख रहे थे, ने समय सीमा के भीतर परियोजना के पूरा होने पर अपना संतोष व्यक्त किया और यह सुनिश्चित किया कि निर्माण की गुणवत्ता सर्वोत्तम हो। मंत्री महोदय ने परियोजना की निगरानी और इसके समय पर पूरा होने को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से कई बैठकें की हैं। उनके हस्तक्षेप से, 14 अगस्त 2024 को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में उनकी पहली बैठक के 30 दिनों के भीतर काम पूरा हो गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के हर हिस्से में कई परिवर्तनकारी बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं के समयबद्ध तरीके से उचित ढंग से पूरा किए जाने के विजन के अनुरूप, पीयूष गोयल ने नागरिक प्रशासन के अधिकारियों से स्पष्ट रूप से परिभाषित जवाबदेही के साथ समयबद्ध तरीके से इस परियोजना और शहर की कई अन्य परियोजनाओं को पूरा करने का आग्रह किया था।

इस सड़क कार्य के पूरा होने से लाखों मुंबईवासियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि इससे शहर की एक प्रमुख सड़क पर एक बड़ी ट्रैफिक समस्या का समाधान हुआ है। इस परियोजना से नागरिकों को दोहरा लाभ मिलने की उम्मीद है साथ ही बहुमूल्य समय और ईंधन की बचत होगी।

पीयूष गोयल ने कार्यान्वयन एजेंसियों और यातायात पुलिस के साथ लगातार बातचीत करके निर्माण की प्रगति की निगरानी की ताकि न्यूनतम यातायात व्यवधानों के साथ अतिरिक्त घंटों में कार्य किया जाना सक्षम हो सके।

केंद्रीय मंत्री ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) और यातायात पुलिस को अकुर्ली अंडरपास के चौड़ीकरण को तेज करने का निर्देश दिया। यह सुनिश्चित करते हुए कि यह काम अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाए और यातायात में कोई और परेशानी न हो। उन्होंने तटीय रोड को भायंदर तक बढ़ाने और उन परियोजनाओं को तेज करने का भी निर्देश दिया जो फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़कों के साथ यातायात की बाधाओं को दूर करेंगी।

यह काम मुंबई में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है जिसकी देखरेख मंत्री गोयल कर रहे हैं। वह शहर के भीतर यातायात की भीड़ को कम करने और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठकों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago