भारत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रयागराज महाकुम्भ 2025 के पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में संगम तट पर भारतीय संस्कृति के महापर्व महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है। महाकुम्भ में भाग लेने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। बमरौली हवाई अड्डे पर उन्हें विधायक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने रिसीव किया। राजनाथ सिंह के साथ राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहे। प्रयागराज पहुंच कर रक्षा मंत्री ने सबसे पहले गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। उन्होंने संगम तट से अक्षयवट, पातालपुरी और बड़े हनुमान जी का दर्शन कर, महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महाकुम्भ के दिव्य अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। यह भारतीयता का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महापर्व है।

Editor

Recent Posts

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

6 मिनट ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

15 मिनट ago

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट संयंत्र को शुरू किया

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट…

28 मिनट ago

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

11 घंटे ago