भारत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वैश्विक युवा वैज्ञानिक सम्मेलन और ग्लोबल यंग एकेडमी की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज आईआईटी हैदराबाद में वैश्विक युवा वैज्ञानिक सम्मेलन और ग्लोबल यंग एकेडमी (जीवाईए) की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में आईआईटी हैदराबाद के निदेशक प्रो. बी.एस. मूर्ति, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष शर्मा, आईआईटी हैदराबाद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष बी.वी.आर. मोहन रेड्डी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व भर के युवा वैज्ञानिकों का स्वागत किया। धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम के दौरान शामिल किए गए जीवाईए के 30 नए सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने इस आयोजन के लिए भारत और आईआईटी, हैदराबाद का चयन करने के लिए ग्लोबल यंग एकेडमी की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि यह समारोह केवल वैज्ञानिकों का सम्मेलन नहीं है, बल्कि यह आशा, उद्देश्य और साझा नियति का प्रतिनिधित्व करने वाला एक मंच है।

धर्मेंद्र प्रधान ने रेखांकित किया कि भारत की वैश्विक भागीदारी इन मूल्यों में निहित है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा रोधी अवसंरचना के लिए करार, मिशन लाइफ और भारत विज्ञान और अनुसंधान फेलोशिप जैसी पहलों का हवाला देते हुए कहा कि ये पहल भारत के विश्व बंधुत्व – विज्ञान के माध्यम से वैश्विक मित्रता के विजन का प्रतिबिंब हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय वैज्ञानिकों, नवोन्मेषकों और नीति निर्माताओं के लिए एक साथ आने और निर्धनतम लोगों को सशक्त बनाने वाले इको-सिस्टम और समाधान का निर्माण करने का उपयुक्त समय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन दूसरों की सेवा में ज्ञान का प्रसार करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। धर्मेंद्र प्रधान ने वैज्ञानिकों से विकसित भारत के विजन को साकार करने और मानव-केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने के लिए उद्देश्य और सहानुभूति की भावना के साथ सहयोग और सह-निर्माण करने का भी आग्रह किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम पहल के हिस्से के रूप में आईआईटी हैदराबाद परिसर में पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि अपनी मां का सम्मान करने के लिए एक पेड़ लगाना भले ही एक छोटा सा कार्य है, लेकिन इसका एक गहरा संदेश और बड़ा प्रभाव है। उन्होंने सभी को, खासकर परिसरों के छात्रों को, इस हरित आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लोगों से एक स्थायी भविष्य के लिए प्रकृति की रक्षा, संरक्षण और पोषण से जुड़ने का आग्रह किया।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (आईआईटीएच), ग्लोबल यंग एकेडमी (जीवाईए), इंडियन नेशनल यंग एकेडमी ऑफ साइंस (आईएनवाईएएस) और इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी (आईएनएसए) के सहयोग से 8 से 14 जून 2025 तक युवा वैज्ञानिकों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन – दूरदर्शी लोगों का संगम: वैश्विक परिवर्तन के लिए विज्ञान का सशक्तिकरण का आयोजन कर रहा है। भारत में पहली बार आयोजित सप्ताह भर चलने वाला यह कार्यक्रम वैश्विक चुनौतियों के लिए विज्ञान केंद्रित समाधानों पर सहयोग करने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिकों की अगली पीढ़ी को एक साथ लाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस कार्यक्रम में 60 देशों के 135 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ 65 राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिससे वास्तव में एक विविध और समावेशी मंच की स्थापना हो रही है। इसमें ग्लोबल यंग एकेडमी (जीवाईए) की वार्षिक आम बैठक भी शामिल है, जो वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में उभरते नेताओं के बीच गहन संवाद और रणनीतिक जुड़ाव की सुविधा प्रदान करती है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने ‘ऑपरेशन ब्लैक हॉक’ में अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो…

32 मिनट ago

एनए-आवंटित तलबीरा दूसरी और तीसरी कोयला खदानों ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया

भारत सरकार द्वारा घरेलू कोयला उत्पादन और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों को…

35 मिनट ago

भारत ने UNCCD COP17 में भूमि पुनर्स्थापन और सूखा-प्रतिरोधक क्षमता के लिए विविध, पर्याप्त, पूर्वानुमानित और सतत अंतर्राष्ट्रीय वित्तपोषण का आह्वान किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज उलानबातर (मंगोलिया) में संयुक्त…

37 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने पानी की टंकियों और फिल्टरों की सफाई और उन्‍हें कीटाणु मुक्‍त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता…

39 मिनट ago

NielsenIQ और वर्ल्ड डेटा लैब ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, भारत में 2036 तक 10 करोड 80 लाख धनी उपभोक्ता होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

नीलसन- आईक्यू और वर्ल्ड डेटा लैब ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, भारत में 2036 तक…

5 घंटे ago

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए अधिकृत देशों के जहाजों को देना होगा सेवा शुल्क: ईरान

ईरान ने कहा है कि अधिकृत देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के…

6 घंटे ago