केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भूमि के क्षरण और बंजर होने जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के व्यापक प्रयासों को रेखांकित किया है। सऊदी अरब के रियाद में कल जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कॉप 16 के अंतर्गत भूमि को बंजर होने से बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में सूखे की स्थिति का सामना करने के संबंध में मंत्री स्तरीय संवाद के दौरान भारत की ओर से दिये गये बयान में उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिशा में भारत की यात्रा परिवर्तनकारी प्रतिबद्धता, नवाचार और सतत विकास के रूप में चल रही है। उन्होंने यह भी कहा किया कि जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के सभी सदस्य देश इस यात्रा में बराबर के साझेदार हैं।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…