बिज़नेस

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों को उठाया, जिनमें अनुग्रह राशि की समीक्षा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधा, पीएसबी कर्मचारियों के लिए लागू प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की वर्तमान संरचना पर पुनर्विचार और कर्मचारियों से जुड़ी अन्य चिंताएं शामिल थीं।

बैंक कर्मचारियों की ओर से व्यक्त की गई चिंताओं का संज्ञान लिया गया और पीएलआई की संरचना पर प्राप्त अभ्यावेदन के उत्तर में, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिनांक 19.11.2024 की पीएलआई योजना के कार्यान्वयन को स्थगित रखने और चल रही द्विपक्षीय समझौता/ संयुक्त नोट चर्चाओं के दौरान इस पर विचार करने का निर्णय लिया गया।

सरकार बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों और बैंकिंग क्षेत्र के व्यापक हित में संवाद, परामर्श और आपसी समझ के माध्यम से मुद्दों को हल करने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

45 मिनट ago

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…

50 मिनट ago

एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की जांच शुरू की

अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…

60 मिनट ago

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्žताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…

1 घंटा ago

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…

1 घंटा ago

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कॉप-31 आज से तुर्की के अंतालया में

भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता…

1 घंटा ago