बिज़नेस

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान के उदयपुर में जीएसटी भवन का उद्घाटन किया

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज राजस्थान के उदयपुर में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तहत सीजीएसटी, उदयपुर आयुक्तालय के एक आधिकारिक परिसर, जीएसटी भवन का उद्घाटन किया।

लोकसभा सांसद मन्ना लाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सीबीआईसी के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, सीबीआईसी के सदस्य शशांक प्रिय, सीबीआईसी के सदस्य राजीव तलवार, सीबीआईसी के सदस्य सुरजीत भुजबल, सीजीएसटी जयपुर जोन के मुख्य आयुक्त महेंद्र रंगा, सीबीआईसी के वरिष्ठ अधिकारी और सीजीएसटी उदयपुर आयुक्तालय और जयपुर जोन के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने मुख्य भाषण में, उदयपुर आयुक्तालय के आर्थिक महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि यह एक ऐसे केंद्र में संचालित होता है जहां जस्ता, सीसा, चांदी, सीमेंट, उर्वरक और टायर जैसी वस्तुओं का उत्पादन होता है। उन्होंने कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद निर्धारित बजट के भीतर और समयानुसार महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा किए जाने की सराहना की।

निर्मला सीतारमण ने करदाताओं के लिए सुविधाएं और कर्मचारियों के लिए पर्याप्त कार्यस्थल उपलब्ध करने में गुणवत्ता और दूरदर्शिता के प्रति परियोजना के पालन पर प्रकाश डाला और परियोजना के प्रबंधन के साथ-साथ बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की तैयारी में अधिकारियों और एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। केंद्रीय वित्त मंत्री ने जीएसटी क्षेत्रों और आयुक्तालयों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए 2019 से सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में बताया।

निर्मला सीतारमण ने सकारात्मक संवाद के माध्यम से समाधानों को समन्वित करने के लिए व्यापार और कर विभाग के अधिकारियों के बीच नियमित बातचीत को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने जीएसटी से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण का आग्रह किया और आगे सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान के लिए क्षेत्रवार आउटरीच कार्यक्रमों की सिफारिश की। केंद्रीय वित्त मंत्री ने अंतिम उपाय के रूप में कड़े उपायों के साथ जीएसटी कानून के सहज कार्यान्वयन की वकालत की।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने सीमा शुल्क संचालन के लिए एक हैंडहेल्ड डिवाइस आइसटेब 2.0 भी लॉन्च किया। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह तत्क्षण जांच रिपोर्ट अपलोड करने और कार्गो की त्वरित निकासी में मदद करेगा।

इससे पहले अपने स्वागत भाषण में सीबीआईसी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि सीजीएसटी उदयपुर भवन आधुनिक, ऊर्जा कुशल और भारत सरकार के हरित भवनों के मानदंडों के अनुरूप है।

यह परिसर उदयपुर के सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक पर स्थित है। यह परियोजना प्रमुख जिलों से उदयपुर आयुक्तालय के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले मार्गो पर स्थित है। इससे जीएसटी करदाताओं के लिए यहां पहुंचना काफी आसान है। यह उदयपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 2.5 किमी और बस स्टैंड से 3.5 किमी की दूरी पर स्थित है।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

7 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

8 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

8 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

8 घंटे ago