भारत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एचआईवी एड्स संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्‍यवहार की अपील की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लोगों से एचआईवी एड्स संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्‍यवहार और संक्रमित व्यक्तियों के मानवाधिकारों की रक्षा करने की अपील की है। जगत प्रकाश नड्डा आज मध्य प्रदेश के इंदौर में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने एचआईवी सुरक्षा अधिनियम 2017 के माध्यम से संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी भी भेदभाव को रोकने का काम किया है।

जगत प्रकाश नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जांच और उपचार की नीति पर अमल किया। उन्‍होंने कहा कि इसके परिणाम स्‍वरूप अब देश में एड्स से होने वाली मौत में 79 प्रतिशत की कमी आई है और नए संक्रमण भी 44 प्रतिशत कम हुए हैं।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भारत ने इस बीमारी की सबसे सस्ती और कारगर दवा बनाने में सफलता प्राप्त की है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की है कि भारत वर्ष 2030 तक इस बीमारी से मुक्त हो जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीमारी से डरें, मरीज से नहीं।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

4 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

4 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

4 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago