भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने जिनेवा में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली/ विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) की समिति ए को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने जिनेवा में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली/ विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) की समिति ए को संबोधित किया। डब्ल्यूएचए में तीन मुख्य समितियों के सत्र शामिल हैं, जो पूर्ण अधिवेशन (प्लेनरी), समिति ए और समिति बी हैं। समिति ए की अध्यक्षता भारत करेगा और यह सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज), सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, जलवायु परिवर्तन, डब्ल्यूएचओ के लिए सतत वित्तपोषण आदि को कवर करने वाले विभिन्न कार्यक्रम संबंधी विषयों पर चर्चा की सहूलियत प्रदान करेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने अपने संबोधन की शुरुआत इस वर्ष वर्ल्ड हेल्थ असेंबली की विषय वस्तु– “सभी के लिए स्वास्थ्य, स्वास्थ्य सभी के लिए” को भारत के मूल मूल्यों और लोकाचार, अर्थात “वसुधैव कुटुम्बकम” जिसका अर्थ है “विश्व एक परिवार है” के साथ जोड़ते हुए की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने न केवल देश के भीतर संकट का प्रबंधन किया, बल्कि “एक विश्व, एक परिवार” की भावना को मूर्त रूप देते हुए दुनिया भर में दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों की आपूर्ति भी की। उन्होंने कहा, “यह दर्शन सभी की खुशहाली को बढ़ावा देने, सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा कवरेज की सुविधा प्रदान करने और स्वास्थ्य संबंधी सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के हमारे प्रयासों को दिशा देता है।”

अपूर्व चंद्रा ने कहा कि सूचना और जागरूकता के साथ-साथ रोकथाम संबंधी उपायों जैसे सामुदायिक हस्तक्षेपों पर ध्यान केंद्रित करने का पारंपरिक सार्वजनिक स्वास्थ्य दृष्टिकोण बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिहाज से बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि भारत ने न केवल सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का समाधान करने के लिए बल्कि समुदायों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवहार के लिए शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) स्थापित किए हैं।

उन्होंने आगे कहा, “सभी देश हमारे सामूहिक सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में काम कर रहे हैं और सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि कोई भी पीछे न छूट जाए। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर भारत डिजिटल स्वास्थ्य नवाचारों की वकालत करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जो हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण बदलाव की प्रक्रिया की कुंजी है।”

Editor

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

9 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-EFTA व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) का लाभ उठाने का आग्रह किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज उद्योग जगत के नेताओं से भारत-ईएफटीए…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से देश भर के करोड़ों किसानों के लिए…

9 घंटे ago

CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्रवाइयों की स्थिति की समीक्षा की

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सुरक्षा और प्रवर्तन…

9 घंटे ago

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की निर्बाध आपूर्ति के महत्‍व पर जोर दिया

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की…

11 घंटे ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति योजनाओं की मैपिंग के लिए सुजलम गांव आईडी का शुभारंभ किया

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी…

11 घंटे ago