insamachar

आज की ताजा खबर

Union Health Secretary inaugurates Health Pavilion of Health Ministry at 44th India International Trade Fair at Bharat Mandapam
भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भारत मंडपम में 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य पवेलियन का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सुनीता शर्मा, संयुक्त सचिव श्री सौरभ जैन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस वर्ष के पवेलियन का विषय ” स्वस्थ भारत श्रेष्ठ भारत ” एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वास्थ्य नीतियों को आकार देने और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मंत्रालय की केंद्रीय भूमिका को उजागर करता है।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्रालय राष्ट्रीय स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने और सतत विकास लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाने के उद्देश्य से कई प्रमुख पहलों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा, ” हाल ही में शुरू किए गए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का लक्ष्य 11 करोड़ लोगों तक पहुंचना है। इसके साथ ही, युवाओं के लिए तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत अभियान और अंगदान के लिए राष्ट्रीय अभियान जैसी पहलें भी साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं।”

आगंतुकों को स्वास्थ्य पवेलियन देखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने जन जागरूकता बढ़ाने में इसकी भूमिका पर बल दिया। उन्होंने आगे कहा, “यह पवेलियन भारत की स्वास्थ्य प्रणाली और चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करता है। सीपीआर जागरूकता सत्र और एनीमिया परीक्षण सहित कई सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे इन सुविधा केंद्रों का दौरा करें और इनका पूरा लाभ उठाएं।”

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किए जा रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 में भाग ले रहा है। यह आयोजन 14 दिनों तक चलेगा, जो 14 नवंबर, 2025 से शुरू होकर 27 नवंबर, 2025 को समाप्त होगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को आईआईटीएफ 2025 में भाग लेने के लिए भारत मंडपम स्थित हॉल संख्या 4 के भूतल पर लगभग 900 वर्ग मीटर जगह आवंटित की गई है। इस वर्ष के स्वास्थ्य पवेलियन का व्यापक विषय ” स्वस्थ भारत श्रेष्ठ भारत ” है। यह विषय स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन तथा व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है, जिसका अंतिम लक्ष्य एक स्वस्थ नागरिक और एक मजबूत राष्ट्र को बढ़ावा देना है।

स्वास्थ्य पवेलियन में कुल 37 स्टॉल है। इन प्रदर्शनियों में मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका एक प्रमुख आकर्षण हाल ही में राष्ट्रव्यापी अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” (एसएनएसपीए) के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताबों की उपलब्धि होगी, जो निवारक और महिला-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम के स्वास्थ्य पवेलियन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के विभिन्न कार्यक्रम डिविजनों, स्वायत्त निकायों और संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों के स्टालों की सूची निम्नानुसार देखी जा सकती है:

क्र. सं.कार्यक्रम प्रभागस्टाल
1.रक्त आधान सेवा (बीटीएस)01
2.उत्कृष्टता केंद्र एम्स नई दिल्ली, प्रदर्शित कर रहा है: राष्ट्रीय आघात और जलन चोट प्रबंधन एवं रोकथाम कार्यक्रम (एनपीपीएमटी और बीआई)01
3.बाल स्वास्थ्य प्रभाग (सीएच) प्रदर्शित कर रहा है:राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके)02
4.केंद्रीय स्वास्थ्य शिक्षा ब्यूरो01
5.ई-स्वास्थ्य प्रदर्शित कर रहा है; ई संजीवनी- राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा01
6.राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम (एफपी प्रभाग) प्रदर्शित कर रहा है: मां और बच्चे के कल्याण के लिए हेल्थी टाइमिंग और स्पेसिंग01
7.भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण प्रदर्शित कर रहा है: ईट राइट इंडिया02
8.हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड (एचएलएल) प्रदर्शित कर रहा है:एचएलएल अमृत फार्मेसीएचएलएल आरोग्य मैत्री बीएचआईएसएचएम क्यूब02
9.टीकाकरण प्रभाग प्रदर्शित कर रहा है:सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम01
10.मानसिक स्वास्थ्य प्रभाग प्रदर्शित कर रहा है:राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (टेली एमएएनएएस)02
11.राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन प्रदर्शित कर रहा है: राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम01
12.राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी)01
13.गैर-संचारी रोग (एनसीडी-I) प्रभाग प्रदर्शित कर रहा है:बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमबधिरता की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमराष्ट्रीय अंधत्व एवं दृश्य हानि नियंत्रण कार्यक्रम03
14.गैर-संचारी रोग (एनसीडी- II) प्रभाग प्रदर्शित कर रहा है:गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमराष्ट्रीय उपशामक देखभाल कार्यक्रम02
15.राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीसी) प्रदर्शित कर रहा है: राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम02
16.आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएमजेएवाई)01
17.आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम)01
18.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)01
19.राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (एनएलईपी)01
20.राष्ट्रीय ओरल स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनओएचपी)02
21.राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन प्रदर्शित कर रहा है: राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम02
22.पोषण प्रभाग प्रदर्शित कर रहा है: एनीमिया मुक्त भारत और किशोर स्वास्थ्य परामर्श02
23.आरएचटीसी नजफगढ़ प्रदर्शित कर रहा है: ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र01
24.क्षय रोग प्रभाग प्रदर्शित कर रहा है: टीबी मुक्त भारत अभियान02
25.तंबाकू प्रभाग प्रदर्शित कर रहा है: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम01
 स्टालों की कुल संख्या37

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *