भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने जिनेवा में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के दौरान गूगल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 77वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में गूगल की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैरेन डिसाल्वो के साथ मुलाकात की। इस बैठक का उद्देश्य डिजिटल स्वास्थ्य उपकरणों को लोगों के वास्ते अधिक सुलभ बनाने के लिए गूगल रिसर्च और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच चल रही भागीदारी पर चर्चा करना था।

शुरुआत में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने दोनों संगठनों के बीच चल रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में संभावित सहयोग की तलाश करने की आवश्यकता जताई और ऑटोमेटेड रेटिनल डिजीज असेसमेंट (एआरडीए) जैसे अधिक डिजिटल स्वास्थ्य उपकरण बनाने और उन्हें एबीडीएम सक्षम बनाने एवं छात्र समुदाय के साथ-साथ स्टार्टअप समुदाय के बीच एबीडीएम के बारे में जागरूकता फैलाकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के लिए गूगल के सहयोग की मांग की।

गूगल की टीम ने भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के साथ गूगल रिसर्च के मौजूदा जुड़ाव के बारे में जानकारी दी। गूगल रिसर्च 2022 से एनएचए के साथ जुड़ा हुआ है, जब भारत के वास्ते डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्‍टम बनाने के उद्देश्य से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) के लिए ओपन कॉल के तहत एबीडीएम की वेबसाइट पर डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग (एआरडीए) को ध्यान में रखते हुए गूगल के एआई मॉडल को सूचीबद्ध किया गया था।

इसके अलावा, गूगल रिसर्च और एनएचए दोनों मिलकर एबीडीएम सैंडबॉक्स एकीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक ओपन-सोर्स एबीडीएम रैपर के विकास पर भी काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव हेकाली झिमोमी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं प्रबंध निदेशक (एनएचएम) आराधना पटनायक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ डॉ. बसंत गर्ग भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के लिए 15 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण हेतु लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) जारी किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के लिए 15 किलोमीटर लंबे चार…

55 मिनट ago

लोकसभा ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा

लोकसभा ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय…

3 घंटे ago

पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज – अमेरिका-इजरायल और ईरान के हमले और बढ़े

इस्राएल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं ईरान ने पश्चिम एशिया में अहम…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज लोकसभा को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इससे भारत के समक्ष उत्पन्न व्यापक चुनौतियों के विषय पर संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लोकसभा को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इससे भारत…

4 घंटे ago

विश्व मौसम दिवस आज मनाया जा रहा है; इस वर्ष का विषय है- ‘आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा’

आज विश्व मौसम दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है आज का…

6 घंटे ago