केंद्रीय रेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज गुवाहाटी से तीन रेलगाड़ियों गुवाहाटी-न्यू लखीमपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस, न्यू बोंगाईगांव-गुवाहाटी पैसेंजर ट्रेन और तिनसुकिया-नाहरलागुन एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने असम में कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
अश्विनी वैष्णव ने आकाशवाणी कोकराझार में 10 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने रेलवे स्टेशन से वर्चुअली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डीम्ड यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर वैष्णव ने कहा-
मोदी जी ने लुक ईस्ट पॉलिसी को बदला एक्ट ईस्ट में और एक एक्ट ईस्ट के कारण बहुत बड़ा इन्वेस्टमेंट नॉर्थ ईस्ट के लिए आया। मैं पूरे अष्टलक्ष्मी स्टेटस का अगर कहूं तो जहां 2013-14 में 24000 करोड़ रूपीस का बजट था, 2024 25 में 5 गुना बढ़ के 125000 करोड़ का अष्टलक्ष्मी स्टेट के लिए बजट है।
अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए लुक ईस्ट पॉलिसी को एक्ट ईस्ट पॉलिसी में बदल दिया और अब इस क्षेत्र में बेहतर निवेश हो रहा है। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ भी उपस्थित थे।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाया जाएगा। इस वर्ष दीपोत्सव…
भारत और यूरोपीय संघ ने हॉराइजन यूरोप कार्यक्रम में भारत की भागीदारी को लेकर बातचीत…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं…
पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न…
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल…