भारत

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में कृषि-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ ‘इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठक’ में लिया भाग

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शनिवार को पटना में विभिन्न कृषि-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रतिनिधियों और सूक्ष्म उद्यमियों के साथ आयोजित ‘इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठक’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक में राज्य के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में खाद्य प्रसंस्करण के संभावित अवसरों तथा मेगा फूड इवेंट वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 से संबंधित विषय पर चर्चा करना था।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने ‘इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठक’ के उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पटना में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य इंडस्ट्री और मंत्रालय के बीच की दूरी को मिटाना है। ताकि जो कठिनाइयां, जो परेशानियां फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आती है उसे दूर करने का और कम करने का प्रयास किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम आगमी 19 से 22 अगस्त तक वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 का आयोजन कर रहे हैं ताकि विदेश से आए लोग अपने टेक्नोलॉजी के प्रदर्शन करने के साथ-साथ हमारे देश के यंग स्टार्टअप को भी वैश्विक मंच मिल सके। मुझे आशा है कि आज इस बैठक में उपस्थित हुए खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े लोग भी इस इवेंट में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जब हम फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स खोलते हैं तो न सिर्फ हमारे किसानों को इसका आर्थिक लाभ होगा बल्कि हमारे राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा और हमारे युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस बिहार में प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा देने के लिए हम लोग पूरी तरह काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के एक कृषि प्रधान देश है और बिहार भी कृषि प्रधान राज्य है जहाँ से मैं ख़ुद आता हूँ इसलिए फ़ूड प्रोसेसिंग की भूमिका और भी बढ़ जाती है । इससे राज्य को विकसित राज्य बनाने के दिशा में आगे लेकर जाना है। इससे बिहार के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और यह बिहार जैसे राज्य को एक विकसित राज्य की ओर आगे लेकर जाने में भी बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Editor

Recent Posts

बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप आज से नई दिल्ली में

BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होगी।…

3 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर में बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू

जम्मू-कश्मीर में बुढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू हो रहा है। पूंछ जिले…

3 घंटे ago

ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का…

3 घंटे ago

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाकों में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना आज से शुरू

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर औक लद्दाख के दुर्गम इलाकों में जनगणना – 2027 के लिए…

3 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के तीन विषयों की पुनर्परीक्षा की घोषणा की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन विषयों – अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

19 घंटे ago