insamachar

आज की ताजा खबर

Jyotiraditya M Scindia reviews 100-Day Action Plan of Department of Posts
भारत

केन्‍द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दक्षिण दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ हुई नस्लीय उत्पीड़न की हालिया घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की

केन्‍द्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दक्षिण दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ हुई नस्लीय उत्पीड़न की हालिया घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को “अत्‍यंत शर्मनाक” और “आज की दुनिया में अस्वीकार्य” बताते हुए इस बात पर बल दिया कि भेदभाव पर आधारित पूर्वाग्रह और धमकी का समाज में कोई स्थान नहीं है और इनसे दृढ़ता से निपटा जाना चाहिए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और दिल्ली पुलिस आयुक्त से टेलीफोन पर बात की और इस मामले में तत्काल एवं सख्‍त कार्रवाई की मांग की। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र के नागरिकों के विरुद्ध किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा और उनकी सुरक्षा एवं गरिमा सर्वोपरि बनी रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *